लखनऊ। समाजवादी पार्टी की विकास रथ यात्रा को उस समय करारा झटका लगा जब कुछ दूर चलने के बाद ही अखिलेश का रथ खराब हो गया। करोड़ों की लागत से बना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रथ एक किलोमीटर भी नहीं चल सका। रथ तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर वहीं खड़ा रहा जिसके बाद अखिलेश यादव इस रथ को वहीं पर छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। सड़क पर चारों ओर गाडिय़ां बेतरतीब ढंग से खड़ी हैं।
#WATCH: Clash erupted between SP workers in Lucknow ahead of UP CM Akhilesh Yadav’s “Vikas Rath Yatra” pic.twitter.com/ZTwFgduVP8
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2016
इस बीच सपा कार्यकर्ता आपस में लड़ते हुए देखे गए।