amit-shah-in-jhansi

झांसी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण रविवार को झांसी से शुरू हो गया है। इस परिवर्तन यात्रा के उद्घाटन दौरान भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। जबकि परिवर्तन यात्रा को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा पूर्व में दस साल तक केंद्र में रही कांग्रेस के शासनकाल में 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किए। हर 15 दिनों भाजपा सरकार एक योजना बनाती है। चाचा-भतीजे के झगड़े में यूपी को नहीं मिल रहा केंद्र की योजनाओं का फायदा। सपा की सरकार को उखाड़ फेंक दीजिये और भाजपा की सरकार बनाइये। खनन घोटाला बंद हो जाए तो बुंदेलखंड समृद्ध हो जाए।

whatsapp-image-2016-11-06-at-2-30-02-pm

इस मौके पर अमित शाह ने एक बार फिर सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

बुंदेलखंड की पानी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे: शाह
बुंदेलखंड वीरों की धरती है यहां के लोगों ने अपने आन-बान-शान के साथ कभी समझौता नहीं किया।  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पांच से दस साल के अंदर बुंदेलखंड की पानी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे। सपा-बसपा के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगते हैं। कांग्रेस सरकार पर लाखों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे। सपा के कलह ने ठप किया प्रदेश का विकास। ओलावृष्टि पर 3000 हजार करोड़ रुपये केंद्र ने भेजा, लेकिन बुंदेलखंड को कुछ नहीं मिला।

सपा की सरकार में पुलिस हत्यारे के चाकू की तरह: उमा भारती
राज्य सरकार का सहयोग न मिलने के कारण केंद्र की विकास योजनाओं को नहीं मिल रही गति। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही वर्षों से विकास का इंतजार कर रहे यूपी के लिए खजाने खोल दिए जाएंगे। पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के पैकेज का रिवाइव कर दिया है। मगर, उसका फायदा एमपी के बुंदेलखंड को तो मिल जाता है, लेकिन यूपी में नहीं मिलता है। सपा की सरकार में पुलिस हत्यारे के चाकू की तरह काम करती है

whatsapp-image-2016-11-06-at-2-29-48-pmअखिलेश सरकार ने किसानों को कुछ नहीं दिया: कलराज मिश्र
सपा के शासनकाल में माफियाराज, गुंडाराज को बढ़ावा दिया जाता है। कुनबा कुर्सी की लड़ाई रहा है, लेकिन बुंदेलखंड के किसानों पर ध्यान नहीं दे रहा है। बुंदेलखंड के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र ने 1304 करोड़ रुपये दिया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसका फायदा जनता को नहीं दिया।  केंद्र ने 77243 करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया, जिसमें 5000 करोड़ रुपये रिलीज भी किया। लेकिन अखिलेश सरकार ने किसानों को कुछ नहीं दिया।

बुंदेलखंड में 6,7,8 नवम्बर को झांसी परिवर्तन या़त्रा को केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, केन्द्रीय मंत्री थावर चन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल परिवर्तन रथ का नेतृत्व करेगें तथा परिवर्तन यात्रा में होने वाली जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.