manoj-jiजौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ऊंचे पदों पर पहुंच सकता है। यह सपा-बसपा नहीं है जहां केवल परिवारवाद चलता है। भाजपा ने जनता के हृदय में जगह बना ली है। जनता जानती है कि कांग्रेस के कार्यकाल में कितने घोटाले हुये। यहां तक कि राष्ट्रमण्डल खेलों को भी नहीं बख्शा गया। इससे भारत की छवि पूरे विश्व में धूमिल हो गयी। उक्त बातें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने परिवर्तन यात्रा के दौरान जौनपुर में कही।
सपा सरकार जनता को लूट रही है
जनता को संबोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जनता को केवल लूटने का कार्य कर रही है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए लूटमार, दुराचार, बलात्कार में लिप्त सपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा का समर्थन करिये  और जौनपुर की 9 सीटो पर कमल खिलाइये।
सपा बसपा की कलई खुल चुकी है
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसभा का अभिवादन करते हुए कहा कि जनता ने 2012 में बड़ी उम्मीदों के साथ सपा  सरकार को चुना और अब साढ़े चार साल बाद सपा के कार्यकर्ता जनता से कह रहे है की यह अखिलेश सरकार की ट्रेंनिंग थी ,सपा बसपा की कलई खुल चुकी है इनके राज में गुंडे छाती पे चढ़ के नाचते है।
देश का नेतृत्व श्री नरेंद्र भाई मोदी के हाथों में है जिन्होंने काले धन पे कुठाराघात किया है। जौनपुर के सांसद केपी सिंह ने कहा कि  भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है जबसे नोट बंदी हुई है कश्मीर में पत्थरबाजी बन्द हो गई है इससे सिध्द होता है कि काला धन का इस्तेमाल आतंकवाद में होता है। परिवर्तन सारथी के रूप में सांसद कौशल किशोर, प्रदेश मंत्री कौशेलेन्द्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय यात्रा संयोजक सुधीर मिश्र, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने नेतृत्व किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.