लखनऊ। पार्टी के अंदर चल रहे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर सुलह का नया फॉमूर्ला दिया। हालांकि इस कांफ्रेंस में खुद अखिलेश यादव नहीं मौजूद थे। इसलिए चर्चाओं को और बल मिला कि अभी कुछ ठीक नहीं है।
पत्रकारों को जवा देते हुए मुलासम सिंह ने कहा , ‘पार्टी एक है और परिवार एक है’। अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर मुलायम बोले अभी वो CM है चुनाव के बाद अगर पार्टी जीतती है तो सभी लोगों की सहमति के बाद ही इस पर फैसला किया जाएगा। मुलायम सिंह ने कहा कि रामगोपाल यादव की किसी बात को महत्व नही है।
सवाल: क्या शिवपाल के साथ 4 मंत्रियों को बर्खास्त किया गया है वो सभी मंत्रिमंडल में आएंगे?
जवाब: मंत्रियों को मंत्रिमंडल में वापस लाने का भी फैसला अखिलेश करेंगे।