sharma-jiआगरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी किस तरह की सरकार देगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है। उन्होंने सपा और बसपा पर मिलीभगत का आरोप लगाया। श्री शर्मा भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने आए थे। इसी दौरान शमसाबाद में सुरेंद्र चंद्र गुप्ता के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर
श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि अब प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगाने वाली सरकार बनाएगी। बीजेपी की सरकार में अपराधियों को या तो अपराध छोडऩा होगा या प्रदेश छोडऩा होगा। अब प्रदेश में परिवारवाद या भ्रष्टाचार नहीं चलेगा, केवल विकास की बात होगी। भाजपा एक ऐसी सरकार देगी जो प्रदेश को विकास के रास्ते पर लेकर जाए। इस परिवर्तन रैली को मिलता समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
हम दुश्मनों पर आगे बढक़र करते हैं प्रहार
उन्होंने कहा कि 2014 में जब केंद्र में बीजेपी के सरकार बनी, तो केंद्र सरकार ने आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाई। आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर हम बचाव की भूमिका में नहीं रहते, बल्कि इन पर आगे बढक़र प्रहार करते हैं। पठानकोट और उरी हमले के बाद सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मौत के घाट उतारा। सेना ने देश को इसकी जानकारी दी। तब कुछ विपक्षियों ने पाकिस्तान की भाषा बोली और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे।
गरीब लोगों की लड़ाई है नोटबंदी
श्री शर्मा ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार के विरुद्ध नोटबंदी जैसे निर्णय लिए। ये गरीब लोगों की लड़ाई है। इस पर मायावती और समाजवादी पार्टी के लोग अंगुली उठा रहे हैं, जिनके सहयोग से केंद्र की वो सरकार चली, जिस पर लाखों करोड़ के घोटालों के आरोप लगे। केंद्र की उस सरकार ने इनको प्रदेश में सरकार चलाने में प्रदेश में सहयोग किया। ये एक दूसरे को सरकार में सहयोग करते रहे।
परिवर्तन यात्रा में सांसद रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में प्रदेशमंत्री एवं परिवर्तन यात्रा-2 के प्रमुख सुरेश अवस्थी, पूर्व मंत्री और सांसद रामशंकर कठेरिया, परिवर्तन यात्रा के ब्रज क्षेत्र संयोजक भानु प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, गिर्राज कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा, ब्रज क्षेत्र सोशल मीडिया प्रमुख विजय भदौरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.