shivpalyadavलखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आज तुरुप का पत्ता खोल ही दिया है। उन्होंने अपने आवास पर मंत्री, विधायक तथा विधान परिषद के सदस्यों की बैठक में अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ ही चार अन्य मंत्रियों को भी अपनी मंत्रालय से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सीएम आवास पर हुई बैठक
उनके आवास पर हो रहे बैठक में साफ कहा कि, जो भी अमर सिंह के साथ हैं वो सभी हटाए जाएंगे। इसी क्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को बर्खास्त किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की बर्खास्तगी का पत्र राजभवन भेज दिया है। अखिलेश यादव ने आज बैठक में शिवपाल सिंह यादव के साथ ही पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, खादी मंत्री नारद राय व मंत्री शादाब फातिमा को भी बर्खास्त किया। इन सभी मंत्रियों को अमर सिंह का करीबी माना जाता है।

अमर सिंह के करीबीयो के लिए जगह नहीं
इनके साथ ही अमर सिंह की बेहद करीबी फिल्म अभिनेत्री से नेता बनीं जयाप्रदा को भी फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ संदेश दे दिया कि अमर सिंह का कोई भी करीबी सरकार में नहीं रखा जाएगा।

शिवपाल मिलने पहुंचे
मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मौजूद सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्यों ने उनके हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया। हम तो नेता जी के जन्मदिन के पहले उन्हें एक्सप्रेस वे का गिफ्ट देंगे। 21 नवंबर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का उदघाटन है। विधायक दल की मीटिंग में प्रस्ताव पास। सीएम ने कहा नेता को जन्मदिन का गिफ्ट देंगे। मुख्यमंत्री के इस भावुक बयान के बाद कई नेता वहीं पर रोने भी लगे। अब शिवपाल सिंह यादव पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.