akhilesh-rath-yatraलखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा को मुलायम सिंह की मौजूदगी में शुरू हो रही है। मुलायम सिंह ने कहा कि, वे पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बीच का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सपा की बहुमत से सरकार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से काम नहीं चलेगा, काम भी करने होगा।

समाजवादी पार्टी के परिवार में घमासान को दरकिनार करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास से विजय की ओर रथ को रवाना करने पहुंचे हैं। इससे पहले तमाम तरह से कयास लगाए जा रहे थे और अधिकांश लोगों का मानना था कि शिवपाल सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस रथयात्रा से दूरी बना रखे है।

इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में सन्देश देगी। अखिलेश यादव को मेरी तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनायें। उत्तर प्रदेश में नहीं बनने देंगे बीजेपी की सरकार, अखिलेश यादव की रथयात्रा को सफल बनाना है। अखिलेश यादव के काम को जन-जन एक पहुचाया जाएगा।

विस चुनाव के प्रयासों से बेपरवाह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अखिलेश यादव ने ही ‘विकास से विजय की ओर’ रथयात्रा की योजना को अंतिम रूप दिया। आज रथयात्रा 11 बजे रवाना होने वाली है। आज की लगभग एकदिनी रथयात्रा में लखनऊ जिले की कैन्ट, लखनऊ और सरोजनीनगर विधानसभा का क्षेत्र पड़ेगा। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के ठीक सामने लामार्टिनियर मैदान से शुरू होने वाली उनकी यात्रा लखनऊ व उन्नाव के 6 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.