भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बहन जी ने राजनीति को व्यापार बना लिया है और इस व्यापार में जातियों का बेस वोट बताकर मजहब की सौदेबाजी कर रही हैं। बहन जी द्वारा मजहब आधारित अपील करना आदर्श आचार संहित का उल्लंघन है। वे सर्वोच्च न्यायालय के ताजे निर्देश का भी उल्लंघन कर रही हैं।

मौर्य ने कहा कि बहन जी चुनाव से डरी हुई हैं। वे संभावित पराजय से घबराई हुई हैं। सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश लूटा है। सपा सरकार में घोर अराजकता, अपराधों में वृद्धि, महिला उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का नंगानाच हुआ है। बसपा सरकार में भी अपराध तथा संस्थागत भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है।

मौर्य ने सवाल किया कि सपा सरकार के पांच वर्ष तक मायावती जी प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर खामोश क्यों रहीं? दलित बस्तियों पर सपा समर्थित अराजक तत्वों के आतंक के बाद भी बहन जी यूपी नहीं आई और न कुछ बोली। जबकि भाजपा अत्याचार और उत्पीड़न के विरूद्ध लगातार आवाज उठाती रही, भाजपा सपा-बसपा सरकार के हर जोर जुल्म के खिलाफ न्याय के लिए आवाज बुलंद की है तथा सड़कों पर उतरी है भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बर्बर लाठियां खाई हैं और जेल गए हैं।

मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर सबके विकास की राजनीति करती है और इसका प्रमाण भाजपा शासित राज्य है। बहन जी बसपा के अस्तित्व की लड़ाई के अंतिम दौरे में हैं। जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है। बहन जी को यह बात पता है इसी बौखालाहट में वे ऐसे बयान दे रही हैं। जनता बसपा के हर दांव को चित करने के लिए तैयार है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.