सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सपा-बसपा के विरुद्ध हुंकार भरा। परिवर्तन यात्रा से भाजपा ने गुण्डागर्दी, भ्रष्टाचार और अपराध के विरुद्ध परिवर्तन का श्री गणेश किया।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की दुर्दशा के लिए सपा-बसपा जिम्मेदार हैं। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का पहला चरण सहारनपुर से शुरू हुआ। भाजपा रंग ओढे सहारनपुर नगर और परिवर्तन के सहभागी बने लाखों के जनसमूह ने परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को स्पष्ट संकेत कर दिया कि उत्तर प्रदेश अब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
सपा के कुशासन का अंत करना है: केशव
सहारनपुर के महाराज सिंह इण्टर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक बार फिर 2014 की भांति 2017 में भी उत्तर प्रदेश से आताताइयों को खदेडने का किया आह्वान देना है। और सपा के कुशासन का अंत करना है। केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश गुण्डाराज मुक्त प्रदेश था वर्तमान में भ्रष्टाचार और गुण्डायुक्त प्रदेश बना हुआ है।
जब भाजपा सरकार थी तो पश्चिम उत्तर प्रदेश छोडकर भाग गये थे। इसलिए परिवर्तन जरूरी है। समाजवादी पार्टी के रजत जंयती समारोह पर कहा कि समाजवादी पार्टी का रजत जंयती समारोह नही यह विदाई समारोह चल रहा हैं।
मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने परिवर्तन जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 2014 लोकसभा चुनाव में परिवर्तन हुआ और उसका परिणाम हरियाणा में परिवर्तन के तौर पर हुआ। अब समय आ गया कि हरियाणा की भांति उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हो।
क्योंकि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के बिना देश का विकास नही हो सकता। नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आवश्यक है। परिवर्तन यात्रा में युवाओं का उत्साह चर्म पर रहा। और परिवर्तन सारथी जनमानस को परिवर्तन का सहभागी बनाने में जुटे रहे। महिलाएं भी पीछे नहीं रही और महिला अपराध, आराजकता, गुण्डागर्दी के विरूद्ध बढचढ कर परिवर्तन सभा में सहभागिता की।
जनसभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय मंत्री एवं परिवर्तन यात्रा संयोजक डॉ महेन्द्र सिंह, सांसद राघव लखनपाल, सांसद हुकुम सिंह, सांसद सत्यपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, अश्वनी त्यागी, जसवन्त सिंह सैनी, प्रदेश महामत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, विधायक संगीत सोम, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने भी सम्बोधित किया। जनसभा के पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने परिवर्तन रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि यह रथ परिवर्तन का संवाहक बनेगा।