photo_5लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान अपने बकाया को लेकर भटक रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 14 दिनों के अंदर हो जाएगा। जनता से संवाद करते हुए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने यह घोषणा की। बीजेपी के केन्द्रीय नेता ने कहा कि हरियाणा में 3 साल पहले से गन्ना समर्थन मूल्य 310 रूपया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब किया है। भाजपा की सरकार में 350 रूपये गन्ना समर्थन मूल्य किया जाएगा। भाजपा का लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन है।

परिवर्तन यात्रा को मिल रहा हैं व्यापक जनसमर्थन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा जनसमर्थन के नित नये आयाम गढ़ती आगे बढ़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा गाजियाबाद पहुंची। चार दर्जन से अधिक स्थानों पर हुए स्वागत कार्यक्रमों में जनता ने बढ़चढ़कर सहभागिता की। युवा कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा की अगुवाई करते हुए हाथों में भाजपा पताकाएं लेकर वातावरण भाजपामय कर दिया। उत्तर प्रदेश को सपा-बसपाई गुंडागर्दी, अपराध, माफियाराज और भ्रष्टाचार से मुक्त कर सुशासन के लिए भाजपा सरकार बनाने के लिए परिवर्तन यात्रा हर चौराहे, मोहल्ले चौपाल पर जनसंवाद कर रही है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन क्यों?

प्रदेश की बदहाली का सपा बसपा से मांगेंगे जवाब
उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले चौदह वर्षों में उत्तर प्रदेश की बदहाली का हिसाब मांग रही है, सपा और बसपा से। साथ ही अपना जबाब दे रही है केन्द्र सरकार के ढाई वर्ष के दौरान किए गए एक-एक काम का। जनता से संवाद करते हुए केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि गाजियाबाद और गुड़गांव दोनों ही दिल्ली से सटे हुए हैं, लेकिन गाजियाबाद में उद्योग नहीं है, जबकि गुड़गांव औद्योगिक रूप से विकसित है।उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है, इसलिए यहां उद्योग नहीं लग पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में किसान बेहाल हैं, जब किसानों के पास पैसा होगा तो व्यापार चलेगा। परिवर्तन यात्रा के सारथी के रूप में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह
चौधरी, गाजियाबाद महापौर आशु शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय यात्रा संयोजक विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजयकान्त शर्मा ने नेतृत्व करते हुए जनता का अभिवादन किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.