harish-chandra

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा का पहला चरण शनिवार को सहारनपुर से शुरू हो चुका है। इस यात्रा का दूसरा चरण रविवार को बुंदेलखंड झांसी से शुरू होगा। इस परिवर्तन यात्रा के उद्घाटन दौरान भाजपा के शीर्ष नेता जनसभा में बुंदेलखंड की वीर भूमि से प्रदेश में व्याप्त कुशासन को उखाड़ फेकने के लिए परिवर्तन को आवाज देंगे।

बुंदेलखंड अवैध खनन का हब
बुंदेलखंड अवैध खनन का हब बन चुका है अवैध खनन के गिरोह बंद संचालक और संरक्षक सपा और बसपा के विरुद्ध झांसी की नुमाइश मैदान में 6 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अमित भाई शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष में प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री थावर चन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री एव परिवर्तन यात्रा संयोजक डॉ. महेन्द्र सिंह एव पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल, परिवर्तन का शंखनाद करेंगे।

बुंदेलखंड में 6,7,8 नवम्बर को झांसी परिवर्तन या़त्रा को केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, केन्द्रीय मंत्री थावर चन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल परिवर्तन रथ का नेतृत्व करेगें तथा परिवर्तन यात्रा में होने वाली जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.