लखनऊ। बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मायावती के खिलाफ बीजेपी स्वाति सिंह को उतार सकती है। दयाशंकर सिंह ने बीएसपी अध्यक्ष मायावती पर टिप्पणी की थी। उसके बाद बीएसपी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में जगह जगह प्रदर्शन करने लगे।
बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकालने के बाद बीसपी के कार्यकर्ताओं ने स्वाति सिंह और उनकी बेटी पर आपतिजनक टिप्पणी किया गया। यहां तक कि उनकी बेटी पर भी अपशब्द का प्रयोग किया गया था। जिससे नराज दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने मायावती सहित उनके कार्यकर्ताओं पर जोरदार हमला बोला था। उसके बाद स्वाति सिंह ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। जिसके बाद बीसपी को भी न्याय के लिए कटघड़े में खड़ा कर दिया था।
दयाशंकर सिंह ने मायावती को दी चुनौती
बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह ने उस समय कहा था कि जिस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना हो लड़ लीजियेगा। मै अपनी पत्नी को उसी क्षेत्र से लडाउंगा।
महिला मोर्चा की बनी प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा 2017 के चुनावों को देखते हुए कई मोर्चो पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। जिसमे से यूपी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।