लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जन सम्पर्क के लिए भाजपा अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में परिवर्तन यात्रा शुरू हो गई है। अमित शाह ने आज सहारनपुर में परिवर्तन यात्रा का प्रथम रथ रवाना करने से पहले जनसभा को संबोधित किया।
रैली में खास बातें
15 वर्षों में सपा-बसपा ने यूपी का विकास रोक दिया है।
भाजपा शासित प्रदेशों की तुलना में यूपी बहुत पिछड़ गया है।
यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में हम इसे देश का नंबर एक प्रदेश बना देंगे।
चाचा-भतीजे को एक दूसरे को गाली दे रहे हैं और बुआ दोनों को गाली दे रही हैं।
कल्याण सिंह की सरकार में अपराधी या तो जेल के अंदर थे या जमीन के अंदर।
मायावती यूपी को भला नहीं कर सकतीं, सिर्फ अपनी मूर्तियां लगवाएंगी।
मायावती के शासन में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुआ। अपराधियों का बोलबाला था।
यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो किसी को अपना गांव नहीं छोड़ना पड़ेगा बल्कि उनको परेशान करने वालों को छोड़ना पड़ेगा। केवल भाजपा ही बना सकती है गुंडामुक्त प्रदेश।