प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ आज वोट देने पहुंचीं। इस दौरान जब पत्रकारों ने प्रियंका से सवाल पूछा की क्या देश में मोदी की लहर हैं तो प्रियंका ने मोदी की लहर से इनकार करते हुए कहा कि देश में मोदी की कोई लहर नहीं है। इस बार लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के चुनाव लडऩे की काफी चर्चा थीए लेकिन प्रियंका ने खुद को इससे दूर रखा।
मालूम हो कि प्रियंका को कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता पार्टी में शामिल करने की मांग करते रहे हैंए लेकिन फिलहाल प्रियंका राजनीति में सक्रिय रुप से शामिल नहीं होना चाहतीं। हालांकि वो अपने भाई राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए प्रचार कर रहीं हैं और आनेवाले दिनों में वो रायबरेली में जाकर नुक्कड़ सभा कर सोनिया गांधी के लिए वोट मांगेंगी।
प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्टा वाड्रा भी वोट डालने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने रॉबर्ट से जमीन घोटालों से संबंधित सवाल पूछेए लेकिन वाड्रा ने नो कमेंट बोलकर सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।