बिहार – केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राजनीति से संन्यास लेने की बात कही है। इस बार उन्होंने कहा है कि जैसे ही देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होगा, मैं राजनीति को अलविदा कह दूंगा। ये उनका राजनीति को अलविदा कहने का नया ऐलान है।
गिरिराज सिंह ने तब कहा था कि अब वो जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए कोशिश करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लालकिले के प्राचीर से जनसंख्या नियंत्रण पर बात की है ये उनकी बड़ी उपलब्धि है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राजनीति में आने का उनका मकसद विधायक या मंत्री बनने का नही था, बल्कि वे राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए राजनीति में आए हैं।
रिपोर्ट – न्यूज नेटवर्क 24