दिल्ली- दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को दंगे के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उनके ऊपर 2013 में दंगा भड़काने का आरोप है। अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ गुरुवार को गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था, उनके खिलाफ यह वारंट कोर्ट में पेश नहीं होने को लेकर किया गया था।
शुक्रवार को मामले की सुनवाई तय थी और जैसे ही अखिलेश पति त्रिपाठी कोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश पति त्रिपाठी पर 2013 में दंगा भड़कारने का आरोप है, उस समय अखिलेश विधायक नहीं थे। अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ इसके अलावा फर्जी मेडिकल बिल भी पास कराने का आरोप है।
रिपोर्ट – न्यूज नेटवर्क 24