बिहार में एक बार फिर जंगलराज का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार की सुबह छपरा जिले में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है।
अभी हाल ही में मुजफ्फरपुर में हुए इंजीनियर हत्याकांड को लोग भूले भी नहीं कि छपरा में शुक्रवार की सुबह एक रोड़ कंस्ट्रक्शन के दो कर्मचारियों को गोलियों से भून दिया गया। यह कंपनी छपरा में किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हत्या की खबर मिलते ही कंपनी के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए है। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। इस घटना से एक बार फिर बिहार में जंगलराज की बात सामने आ रही है।
गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में बिहार के ही मुजफ्फरपुर जिले में दो इंजीनियरों की हत्या कर दी गई थी। हत्या के इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर दिया था।