बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बेबी तैमूर अली खान जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बेबी तैमूर अली खान पटोदी के नाम पर बना हुआ इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट भी है। #TaimurAliKhan और #TaimurAliKhanPataudi नाम से ट्विटर पर हैश टैग चल रहा है।
एक तरफ करीना के बेबी के नाम तैमूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, दूसरी तरफ बेबी के नाम को लेकर स्वीट और फनी ट्वीट्स भी किए गए हैं। इन्ही में से एक ट्वीट में बच्चे के साथ करीना की फोटो भी शेयर की गई है, करीना ने बेटे तैमूर मंगलवार सुबह 7:30 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा, बेबो ने बेटे को जन्म दिया। मैं बहुत खुश हूं। करण ने ट्वीट के साथ हैशटेग में बेबी का नाम तैमूर अली खान लिखा।