कानपुर। यूपी के कानपुर देहात में तैनात जज प्रतिभा गौतम की लाश रविवार सुबह उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। प्रतिभा गौतम के दोनों हाथ की नसें कटी हुई थी। सूचना मिलते ही डीआईजी और एसएसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानपुर एसएसपी शलभ माथुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही पता लग पायेगा।
महिला जज की पूरे शरीर पर लगभग 18 से 20 गंभीर चोट के निशान मिले हैं। हाथ के नसों को जैसे बुरी तरह से काटा गया हो। एक हाथ के नस को आठ बार तथा दूसरे हाथ की पांच बार काटा गया है। प्रतिभा गौतम की शादी मनु अभिषेक राजन से हई थी। प्रतिभा के गर्भ में तीन माह का बच्चा पल रहा था। एल्कोहल की पुष्टि के लिए ब्लड सुरक्षित करवाया गया है।
वैसे उनके पति मनु अभिषेक राजन व ससुर पति मनु अभिषेक राजन के खिलाफ धारा 302 और 304 बी के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कानपुर के सर्किट हाउस जजेस कंपाउंड में रविवार की सुबह मिली जज प्रतिभा गौतम के शव का राज पोस्टमार्टम के बाद खुल गया।
रिपोर्ट में प्रतिभा के मर्डर होने की पुष्टि हो गई है। देर रात हुई पोस्टमार्टम में कई चौकाने वाली बात सामने आई हैं। हत्या से पहले प्रतिभा को बुरी तरह से डंडा से पीटा गया था।
शव पंखे से लटका मिला
प्रतिभा गौतम की हत्या करने के बाद आत्महत्या का अंजाम देने की कोशिश की गई। इसके लिए उसके शव को पंखे से लटका दिया गया। प्रतिभा के पिता के तहरीर पर पति अभिषेक, ससुर सुरेश चंद्र सास के खिलाफ हत्या, दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में एफअआईआर दर्ज हो गई है।
पुलिस ने अभिषेक को तो हिरासत में भी ले लिया है। लेकिन अभिषेक के पिता सुरेशचंद्र राजन को अभी नही की है। नई दिल्ली सीबीआई कोर्ट में जज रह चुके हैं और मई में दिल्ली इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के जज पद से रिटायर हुए हैं। मौजूदा समय में सुरेशचंद्र इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के लोकपाल भी बताए जा रहे हैं।