30 वर्ष की भारतीय महिला की लाश संदिग्ध हालत में लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बरामद की गई है। महिला की पहचान प्रदीप कौर के रूप में हुई है। सूत्रो के मुताबिक कहा जा रहा है कि, वह करीब 15 दिन से लापता थी। खबरों के अनुसार महिला का कत्ल एक अंजान शख्स ने गला घोंट कर किया है। जब वह अपने ऑफिस से घर लौट रही थी।
पुलिस का कहना है कि प्रदीप को आखिरी बार सीसीटीवी फुटेज में 16 अक्टूबर के दिन देखा गया। पुलिस ने बताया कि उसकी लाश को उसी कपड़े में बरामद किया गया, जिन्हें पहने हुए उसे अगवा किया गया था। पुलिस ने शक के चलते दो शख्स को गिरफ्तार किया लेकिन उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
हालांकि, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है औकर पुलिस हत्यारों को पकड़ने में लगी हुई है। साथ ही इसके लिए पिंकवेल और हार्लिंगटन इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।