फैजाबाद। यूपी के फैजाबाद में अमहटा के ग्राम प्रधान ‘अयोध्या प्रसाद यादव’ को गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा यह भी जा रहा है कि मृतक ग्राम प्रधान अरविंद सिंह गोप के बहुत करीबी थे। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
कनपटी पर सटाकर मारी गोली
खबरों के मुताबिक रूदौली के अमहटा गांव के प्रधान अयोध्या प्रसाद यादव गुरुवार सुबह घर से अपने दुकान आ रहे थे। और उसी समय कुछ बदमाशों ने उन्हें रोका, और उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी।
कैबिनेट मंत्री के करीबी
हत्या के पीछे चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है। मृतक के भाई ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रधानी चुनाव में उनकी दो वोटों से जीत हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृत प्रधान अयोध्या प्रसाद यादव अरविंद सिंह गोप के बहुत खास थे। प्रधान अरविंद सिंह गोप की भिटरिया ट्रैक्टर एजेंसी का सेल्स एजेंट भी था।
प्रशासन को बदमाशों के लिए खुला चैलेंज
बदमाशों ने जब प्रधान को गोली मारी फिर उसके बाद से इलाके में दहशत मच गई है। पूर्व विधायक रुश्दी मियां ने सीएचसी पहुंच कर मृतक प्रधान को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए कहा कि, यह प्रशासन को बदमाशों का खुला चैलेंज है।