ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। राहु, सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं। गुरु,चंद्रमा और केतु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बहुत खराब के बावजूद भी कुछ-कुछ पॉजिटिव चीजें नज़र आने लगी हैं। कुछ दिनों की बात है। हम सब ठीक हो जाएंगे। सावधानी बरतें, ईश्वर में आस्था रखें। ज्योतिषीय राय भी लेतें रहें। भगवान में अपनी आस्था रखें। मंत्रोच्चार, जाप करें। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।
राशिफल-
मेष-पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यवसाय की स्थिति मध्यम है। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम है। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन-जीवनसाथी से नजदीकियां बनेंगी। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अभी अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। लेकिन थोड़ा डिस्टर्बेंस रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति भी अच्छी कही जाएगी। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह-भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार मध्यम से आगे की ओर बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी में समस्या हो सकती है। घर में कुछ तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-पराक्रम साथ देगा। आगे बढ़ेंगे। व्यवसायिक स्तर पर चीजें ठीक हो रही है। स्वास्थ्य बढि़या है। प्रेम मध्यम है। पीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक-वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम , प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक ठाक है लेकिन अभी पूंजी का निवेश न करें। पीली वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।
धनु-ठीक स्थिति है। पहले से बेहतर है। भाग्य साथ दे रहा है। आज के दिन कोई समस्या नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम ठीक ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आगे बढ़ रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
मकर-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता से परेशान हो रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम,व्यवसाय अच्छा है। मां काली की वंदना करें।
कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम मध्यम,व्यापार अच्छा है। गणेश जी की वंदना करें।
मीन-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें।