हमीरपुर – हमीरपुर के राठ काशीराम कॉलोनी में घायल गाय को देखकर लोगों ने तत्काल नगरपालिका में सूचना दिया।सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र गौरव बुधौलिया ने डॉक्टर व नगरपालिका की टीम समेत काशीराम कॉलोनी में घायल का उपचार करने के लिए पहुंच गए। घायल गाय को देखकर कॉलोनी के सभी सदस्यों ने उपचार के लिए हर संभव प्रयास किए, जिसमें कॉलोनी के कई मुस्लिम सदस्य भी शामिल थे।

कॉलोनी वालों का कहना है कि गाय बहुत बुरी तरह से जख्मी और घायल थी। खून के रिसाव के कारण उसके पैर में कीड़े पड़ चुके थे। यह देखते ही हम मुस्लिम भाइयों ने तत्काल नगरपालिका सूचना दिए और गाय के उपचार के लिए हर संभव प्रयास किए। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें बेजुबान व असहाय जानवर की सेवा करके खुशी महसूस होती है, उनके लिए हिंदू या मुस्लिम होना मायने नहीं रखता क्योंकि मानवता सबसे बड़ी चीज होती है।
रिपोर्ट – मुहम्मद मुख्तार