नई दिल्ली। पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल आत्महत्या मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं। इस पर गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने इनको आड़े हाथों लिया है। हंसराज अहीर ने कहा कि, दोनों ही नेता आत्महत्या पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्महत्या पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर हंगामा नही करना चाहिए। और इस पर राजनीतिक करें तो समझ में आता है कि, उनका इतना ही लेवल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस पर सियासत करें यह उन्हें शोभा नहीं देता है।
शहीद सैनिकों के घर क्यों नहीं गए
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप पर हमला किया था। जिसमें कई सैनिक मारे गए थे, लेकिन दोनों नेता उन शहीद सैनिकों के घर पर नहीं गए। अब सवाल यह है कि, यह दोनों शहीद सैनिकों के घर पर क्यों नहीं गए। अगर कोई सैनिक शहीद हुए तो उसके घर नहीं जाते हैं, लेकिन पूर्व सैनिक आत्महत्या करता है तो उस पर राजनीति करते है।