• पूर्व विधायक समेत विपक्ष के कई बड़े नेता BJP में शामिल
लखनऊ लीड संवाददाता

लखनऊ: बुंदेलखंड क्षेत्र के कई दिग्ग्ज नेता सोमवार को भाजपा में शामिल हो गय। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक दलजीत सिंह, रश्मि आर्या, बृजमोहन कुशवाहा, डॉ सुरभि समेत अन्य लोग प्रमुख रहे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में भाजपा 300 से अधिक कमल खिलाकर सरकार बनाएगी।
विपक्ष पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पर के गुब्बारे में जो हवा भर जाती है वह निकलने वाली है। यह कहने में मुझे कोई संकोच नहीं है। उन्होंने कहा कि यह नई सपा नहीं है वही सपा है जो 2014, 2017 में थी। इससे भी बुरी दशा सपा की 2022 में होगी।
केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि वह खुद को किसान हितैषी बता रहे हैं। अगर ऐसा होता तो उनके शासनकाल में किसानों के हित में कोई काम तो हुआ होता। उनके (सपा सरकार) के शासनकाल में किसानों का भुगतान तक नहीं होता था। हमारी सरकार(भाजपा सरकार) बनने के बाद हमने किसानों का ख्याल किया। आज किसानों को किस्तों के माध्यम से सहायता पहुंचाने का काम किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। इनकी सरकार में यह मनसा रहती है कि जो भी योजना बने उसका 15 फीसदी ही लाभार्थियों के पास जाए, शेष बेईमानों और भष्टाचारियों के पास जाता है। हमारी सरकार ने इन पर लगाम लगाने का काम किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.