स्टॉकहोम। केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में साल 2020 के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Chemistry for 2020) का ऐलान बुधवार को कर दिया गया। इस साल का पुरस्कार इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) और जेनफिर डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जीनोम एडिटिंग का तरीका खोजने के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के जरिए अकसर उन कार्यों को सम्मानित किया जाता है, जिनका आज व्यावहारिक रूप से विस्तृत उपयोग हो रहा है।
पिछले साल किसे मिला था
स्टॉकहोम में ‘स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज’ के पैनल ने बुधवार को विजेताओं की घोषणा की। पिछले साल लिथियम-आयन बैटरी बनाने वाले वैज्ञानिकों- जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है। स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है।

ट्रंप भी हैं रेस में
नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था के मुताबिक इसी हफ्ते केमिस्ट्री, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। वहीं अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अगले सोमवार को की जाएगी। बता दें कि इस बार शांति के नोबेल पुरस्कारों की दौड़ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैं। उन्हें इजरायल और यूएई के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है।