• दीवार में दबने से नौ लोगों की मौत के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे घटनास्थल
  • सिविल अस्पताल जाकर लिया घायलों की सेहत का हाल
लखनऊ। दीवार गिरने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत की खबर पाते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिलकुशा गार्डन पहुंचे। घटनास्थल पर जाकर लोगों से बात की। मदद में जुटे रेडक्रास सोसाइटी की टीम का हौसला बढ़ाया। कहा झपड़ी में जो लोग हैं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर रहने का बंदोबस्त करें। उसके बाद घायलों की सेहत का हाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे। घायलों का जाना हाल। उनके खुद पोछे आंसू।
दिलकुशा गार्डन के निकट दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई है। ये सभी झांसी के रहने वाले हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटना स्थल पर पहुंचे। आस-पास के लोगों से भेंट की। मौके पर रेस्क्यू में जुटे रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम से बात की। रेडक्रास की टीम व अन्य विभाग के अधिकारियों से आसपास रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को सुरक्षित स्थान पर रखें। ताकि इस तरह के हादसे की पुर्नवृत्ति न हो। पीड़ित परिवार के सदस्यों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अस्पताल जाकर घायलों का हाल लिया
डिप्टी सीएम उसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों की सेहत का हाल लिया। डॉक्टरों से घायलों की सेहत के बारे में जानकारी ली। हर संभव मदद के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम घायलों की मदद करें। अस्पताल के निदेशक डॉ. आनंद ओझा व सीएमएस डॉ. आरपी सिंह समेत अन्य डॉक्टरों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
घटना बेहद दुखद व ह्दय विदारक है। जनता की समस्या मेरी परेशानी है। हर परिस्थिति में जनता के साथ हूँ। भीषण बारिश के दृष्टिगत मैंने अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ राहत कार्य संचालित करने व बारिश के चलते हुई जनहानि से प्रभावित पीड़ित परिजनों को तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हें।
ब्रजेश पाठक, डिप्टी सीएम

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.