सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंत्री लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की व्यवस्था देखें। साथ ही अपने प्रभार वाले जिले में इस बाबत नजर रखें।
सीएम योगी ने सभी मंत्रियों से कहा कि वह आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लें और इसके इस्तेमाल के लिये दूसरों को प्रेरित करें। सीएम ने सभी मंत्रियों के लिये कोविड 19 के बारे में अपडेट देने के लिये व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से कैबिनेट की बैठक कर यह फैसला किया। यूपी में पहली कैबिनेट की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई है। इसके लिए सभी कैबिनेट मंत्रियों को पासवर्ड व लिंक दिया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया है। इस दौरान एक कैबिनेट मंत्री ने कोविड 19 के सम्बंध में समय से जानकारी न मिलने की बात कही। इस पर सीएम योगी से सभी ग्रुप बनाने को कहा।