पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 62 हजार 224 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि बीते दिन की तुलना में थोड़े से ज्यादा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ 96 लाख 33 हजार 105 पर पहुंच गया है।
वहीं, इस अवधि में कोरोना की वजह से 2 हजार 542 लोगों ने जान भी गंवाई, जो कि बीते दिन की तुलना में थोड़ा कम है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले भी घटकर 9 लाख से नीचे आ गए हैं।
भारत में #COVID19 के 62,224 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,96,33,105 हुई। 2,542 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,79,573 हो गई है।
1,07,628 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,83,88,100 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,65,432 है। pic.twitter.com/jBdjUYu6WM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2021