पूर्वोत्तर में कोरोना वायरस (COVID-19) के पहले मामले की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन से लौटी एक 23 वर्षीय महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इससे पहले महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 101 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुणे में तीन नए मामले सामने आए हैं और सतारा में एक मामले की पुष्टि हुई है। यहां अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार 24 मार्च 2020 सुबह 8.45 बजे तक भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 492 हो गई है। इनमें से 451 लोग भारतीय हैं। 41 लोग विदेशी है। अभी तक 37 लोग ठीक हो गए हैं। अभी 446 लोगों का इलाज जारी है। वहीं 9 लोगों की मौत हो गई है। 15,24,266 लोगों का एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग हो गई है।
विदेशों में फंसे और लोगों को निकाला जाएगा
भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने बताया अभी तक दो मामले सामने आए हैं और इनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। इसके दो अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनमें इसके लक्षण दिखे हैं। इनके अलावा सभी को प्रोटोकॉल के अनुसार छोड़ दिया गया है। आने वाले दिनों में विदेशों में फंसे और लोगों को निकाला जाएगा। सेना इस चुनौती के लिए तैयार है।
सेना ने विदेशों से 1186 लोगों को निकाले हैं
सेना ने विदेशों से 1186 लोगों को निकाले हैं। इनमें मेडिकल स्टाफ और एयर क्रू शामिल हैं। वर्तमान में, सेना की निगरानी में 796 लोग क्वरंटाइन हैं। भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने इसकी जानकारी दी है।
गुजरात में संक्रमित रोगियों की संख्या 33 हुई
गुजरात में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 33 हो गई है। गुजरात की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने इसकी जानकारी दी है।
पूर्वोत्तर में पहले मामले की पुष्टि
पूर्वोत्तर में कोरोना वायरस (COVID-19) के पहले मामले की पुष्टि हुई है। ब्रिटेन से लौटी एक 23 वर्षीय महिला का टेस्ट पॉजिटिव आया है
महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 101 हुई
महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 101 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पुणे में तीन नए मामले सामने आए हैं और सतारा में एक मामले की पुष्टि हुई है। यहां अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है।
मलेशिया से वापस लाए गए 113 यात्री
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कल रात चेन्नई से एयर एशिया की फ्लाइट में मलेशिया से वापस लाए गए 113 यात्रियों में से कोरोना के लक्षम वाले 9 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष 104 को कल तांबरम में वायु सेना के क्वारंटाइन फैसलिटी में ले जाया गया।
भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 492 हो गई है
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीजों की संख्या 492 हो गई है। इनमें से 451 लोग भारतीय हैं। 41 लोग विदेशी है। अभी तक 37 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 9 लोगों की मौत हो गई है। 15,24,266 लोगों का एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग हो गई है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार 24 मार्च 2020 सुबह 8.45 बजे तक के हैं।
कोरोना ने 190 देशों में पैर पसारा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) ने दुनियाभर के 190 देशों में पैर पसार लिया है। इन 190 देशों में अभी तक 14,652 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 3,34,000 से भी जायदा मामलों की पुष्टि हो गई है। कोरोना के कहर के कारण कई देश लॉकडाउन हैं।
नेपाल में 31 मार्च तक लॉकडाउन
नेपाल में कोरोना वायरस के मद्देनज़र सरकार द्वारा आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा के बाद भरतपुर में सुनसान सड़कें। नेपाल में अभी तक 2 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से एक व्यक्ति ठीक भी हो गया है।
कोरोना का प्रसार
महाराष्ट्र -97 (तीन विदेशी)केरल – 91 (सात विदेशी)उत्तर प्रदेश – 33 (तीन विदेशी)कर्नाटक – 33तेलंगाना – 33 (11 विदेशी)गुजरात – 30दिल्ली – 29 (एक विदेशी)राजस्थान – 27 (दो विदेशी)पंजाब – 23हरियाणा – 21 (14 विदेशी)लद्दाख – 13तमिलनाडु – 12बंगाल – 7चंडीगढ़ – 7आंध्र प्रदेश – 6मध्य प्रदेश – 5जम्मू-कश्मीर – 4 उत्तराखंड – 4हिमाचल प्रदेश – 3ओडिशा – 2बिहार -2पुडुचेरी – 1छत्तीसगढ़ -1
107 इमिग्रेशन जांच चौकियों से यात्रियों के प्रवेश पर रोक
सरकार ने एयरपोर्ट, बंदरगाह, चेकपोस्ट, रेल पोर्ट, नदी पोर्ट समेत 107 इमिग्रेशन जांच चौकियों से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मोदी सरकार कोरोना वायरस को रोकने के लिए अच्छा काम कर रही है। पुणे में आइटी कंपनी ने कर्मचारी के संक्रमित पाए जाने पर दो बिल्डिंगो को खाली किया। गुजरात हाई कोर्ट में अब सिर्फ अत्यावश्यक मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई होगी।कर्नाटक में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।
केरल में चर्च में प्रार्थना पर पादरी गिरफ्तार
केरल के त्रिसूर में पादरी पौली पदयत्ती को चर्च में प्रार्थना कराने पर गिरफ्तार किया गया है। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए राज्य में एक जगह ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगाई गई है। पादरी द्वारा आयोजित प्रार्थना में 100 से ज्यादा जमा हुए थे।
गुजरात में 12 नए संक्रमित मामले
गुजरात में 12 नए संक्रमित मामले पाए गए हैं और इनकी संख्या 30 हो गई है। पटना में दो भारतीयों और किर्गिस्तान के 10 नागरिकों को निरोधात्मक हिरासत में लेकर कोरोना की जांच के लिए एम्स भेजा गया है। उत्तराखंड में भी सोमवार को एक नया मामला सामने आया है और राज्य में संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।
दिल्ली में 29 मामलों की पुष्टि
दिल्ली में अभी तक 29, राजस्थान में 27 संक्रमित पाए गए हैं। कर्नाटक में सात नए केस मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 33 पर पहुंच गया। कर्नाटक सरकार ने एक हजार वेंटीलेटर और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पांच लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) खरीदने का फैसला किया है। तमिलनाडु में भी तीन नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है।
उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 33 हुई
उत्तर प्रदेश में भी सोमवार को चार नए मामले सामने आए। इसमें कानपुर, पीलीभीत, जौनपुर और गाजियाबाद का एक-एक मरीज शामिल है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है।
तेलंगाना में छह नए मामले
तेलंगाना में छह नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ईटाला राजेंद्र ने कहा कि इनमें से 31 पीडि़त ऐसे हैं जो हाल के दिनों में विदेश से लौटे थे, जबकि दो मरीज इनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। सरकारी अस्पतालों में 97 संदिग्ध मरीज भर्ती हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट अभी आनी है। सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, किसी को वेंटीलेटर पर नहीं रखा गया है।
केरल में पीड़ितों की संख्या 91, महाराष्ट्र में 97
सोमवार को केरल में 28 नए केस सामने आए। राज्य में पीड़ितों की संख्या 91 हो गई है। जबकि, महाराष्ट्र में 23 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 97 हो गई है। नए मामलों में मुंबई में 14, सांगली में चार और पुणे का एक केस शामिल है। हालांकि, महाराष्ट्र के लिए एक अच्छी बात यह है कि अभी कोरोना वायरस के सामुदायिक प्रसार के प्रमाण नहीं मिले हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि निगेटिव रिपोर्ट वाले संदिग्ध मरीजों को भी 14 दिन आइसोलेशन में रखा जाएगा।
देश में संक्रमित लोगों की संख्या 484 हुई
देश में संक्रमित लोगों की संख्या 484 हो गई है। हालांकि, इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार संक्रमितों की संख्या 471 है। ICMR के आंकड़े सोमवार 23 मार्च रात 8 बजे तक के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले के 57 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हुई है। जबकि, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले तिब्बत के 69 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई है। वह हाल ही में अमेरिका से लौटे थे। प्रारंभिक जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है, आखिरी नतीजे के लिए सैंपल पुणे भेजा गया है।
भारत में सोमवार को 80 से ज्यादा नए मामले सामने आए
देश में कोरोना वायरस से सोमवार को और दो लोगों की मौत हो गई। बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इन राज्यों में इस खतरनाक वायरस से यह पहली मौतें हैं। देश में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा इस संक्रमण से ठीक हो चुके और दो लोगों की भी मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 80 से ज्यादा नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 484 पर पहुंच गई। इसमें 41 विदेशी, इस वायरस से जान गंवाने वाले नौ लोग और उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके 31 व्यक्ति भी शामिल हैं। देश में सोमवार तक 18,383 सैंपल की जांच की जा चुकी थी।