दिबियापुर – पीबीआरपी अकादमी विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर दिनेश पांडेय ने पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए विघालय के बच्चों के साथ सभी लोगों से पॉलीथीन उपयोग ना करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार कार्य कर रही है लेकिन लोगों को भी स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली अध्यापकों ने छात्राओं को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया। इससे पहले स्कूली छात्राओं ने स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की। साथ ही पॉलिथीन भी एकत्रित किया। कार्यक्रम अनुज चौबे और बृजेन्द्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय के अध्यापकों की ओर से बच्चों को हस्त प्रक्षालन की उचित विधियां बताई गई। साथ ही पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के तहत एक जागरूकता रैली और नाटक का भी आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नौनिहालों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
नाटक के माध्यम से बताया गया कि प्लास्टिक जल कर विभिन्न गैसें उत्पन्न करता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसकी गैस कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाती हैं। वहीं, इसका प्रभाव कृषि और अन्य क्षेत्रों में व्यापक रूप से पड़ता है। बच्चों ने प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की बात कही।