शाहजहांपुर- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की पर चिन्मयानंद से उगाही करने का आरोप था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद लड़की और उसके तीन साथियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

गिरफ्तारी के बाद लड़की को मेडिकल के लिए ले जाया गया है। स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के मामले में एसआईटी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद छात्रा को चौक कोतवाली लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल ले जाया जाएगा। मेडिकल के बाद लड़की को जेल ले जाया जाएगा।

गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली कानून की छात्रा को उनसे पैसे मांगने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट ने अग्रिम जमानत के लिए 26 सितंबर को एसआईटी से तथ्य पेश करने को कहा था, लेकिन एसआईटी ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी चीफ नवीन अरोड़ा रात में ही लौटे थे और उनके लौटते ही आज सुबह की कार्रवाई घर से लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत पर 26 सितंबर यानी कल सुनवाई होनी है।

इससे पहले स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मंगलवार को SIT ने पीड़िता के दोस्त विक्रम और सचिन को रिमांड पर लिया था। अदालत से एसआईटी को 95 घंटे की रिमांड मिली है। दोस्तों के रिमांड पर लिए जाने के बाद पीड़िता की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई थी।  शिकायतकर्ता लड़की के परिवार वाले भी कानूनी मदद की कोशिशों में जुटे हैं। शिकायतकर्ता लड़की ने अपने वकील के साथ जाकर खुद अग्रिम जमानत के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के सामने मंगलवार को याचिका दायर किया है।

रिपोर्ट – न्यूज नेटवर्क 24

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.