उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शपथ ले ली। इसके साथ ही 45 वर्षीय धामी उत्तराखंड के सबसे युवा सीएम हो गए। राजभवन में पूरे समारोह के बीच राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक समेत, तमाम भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 5 बजकर 14 मिनट पर शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने की घोषणा हुई। इसके बाद राज्यपाल पोडियम पर पहुंचीं और उन्होंने पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह के दौरान नारेबाजी का दौर भी खूब चला। सीएम धामी के समर्थकों ने खूब नारे लगाए।
BJP MLA Pushkar Singh Dhami sworn-in as the next Chief Minister of Uttarakhand, at a programme in Raj Bhawan, Dehradun pic.twitter.com/FFQcbU0gQ0
— ANI (@ANI) July 4, 2021
इन्हें भी दिलाई गई शपथ
मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सबसे पहला नाम सतपाल सिंह महाराज का रहा। इसके बाद पौड़ी से विधायक हरक सिंह रावत ने शपथ ली। मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अगले विधायक वंशीधर भगत रहे। वंशीधर भगत पांच बार मंत्री रह चुके हैं और वह छठवीं बार मंत्री बने हैं। इसके बाद यशपाल आर्य मंत्रीपद की शपथ लेने पहुंचे। यशपाल पिछली सरकार में परिवहन मंत्री थे। डिडिहार से विधायक बिशन सिंह को भी राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, मसूरी से लगातार दूसरी बाद विधायक गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami received Guard of Honour at Bijapur Safe House, Dehradun pic.twitter.com/yp8klXSnUJ
— ANI (@ANI) July 4, 2021