मुंबई। XXX फिल्म फेमस दीपिका पादुकोण बिग बॉस में सलमान के साथ नजर आएगी। रविवार रात डांस और कॉमेडी से भरपूर रंगारंग रात में ‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन को लॉन्च किया गया। इस नए सीजन की शुरुआत से पहले सलमान कुछ टूरिस्ट्स के साथ टूर बस से ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंचे। खुद गाइड खान बन सभी टूरिस्ट्स को नए घर की झलक दिखाई। सलमान ने शो की कुछ पुरानी फाइट्स और लव स्टोरीज से भी सभी को मुखातिब कराया।
सलमान ने डांस के साथ 10वें सीजन का किया आगाज
कर्लस शो में सलमान ने 10वें सीजन का शुरूआत सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सुलतान’ के टाइटल सॉन्ग पर डांस करके किया। उसके बाद सलमान ने ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट्स से परिचय कराना शुरू किया।
पहले कंटेस्टेंट में बने ओमजी
पहले कंटेस्टेंट के रूप में स्वामी ओमजी महाराज ने एंट्री ली। ओमजी संन्यासी हैं और उन्होंने खुलासा किया कि वे देश में रामराज्य लाना चाहते हैं। उनके मुताबिक वे 24 में से 22 घंटे लोगों की सेवा में लगाते हैं। उन्होने कहा कि ओमजी महाराज सितंबर 2015 में विवादों में रहे थे। उन्होंने एक न्यूज चैनल की लाइव डिबेट के दौरान एक साध्वी के साथ हाथापाई की थी।
2वें कंटेस्टेंट लोपमुद्रा बनी
मॉडल और एक्ट्रेस लोपमुद्रा राउत ‘बिग बॉस’ की दूसरी कंटेस्टेंट बनीं। वे महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। 2016 के मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।
3वें कंटेस्टेंट बने मनवीर गुर्जर
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर ने तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस में एंट्री ली। वे 29 साल के हैं। और डेयरी फार्म चलाते हैं।
4वें कंटेस्टेंट बनीं नितिभा कौल
गूगल इंडिया में काम करने वाली नितिभा कौल बिग बॉस की चौथी कंटेस्टेंट बनीं। 23 साल की नितिभा दिल्ली की रहने वाली हैं। लेकिन उनके मुताबिक, वे कश्मीरी हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वे नौकरी छोड़कर शो में आई हैं।
5वें कंटेस्टेंट बने एक्टर रोहन मेहरा
टीवी एक्टर रोहन मेहरा को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नक्ष सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। वे बिग बॉस के पांचवें कंटेस्टेंट बने।
6वें कंटेस्टेंट बनीं बाणी
असली नाम गुरबाणी जज है। और वे चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वे रोडीज के चौथे सीजन की कंटेस्टेंट रही हैं। कई शोज को होस्ट कर चुकीं बाणी विकास गुप्ता की पीरियड ड्रामा ‘रानी महल’ से बड़े पर्दे पर एंट्री ले चुकी हैं।
7वें कंटेस्टेंट बनी लोकेश कुमारी
दिल्ली की रहने वाली लोकेश कुमारी शर्मा ‘बिग बॉस’ की सातवीं कंटेस्टेंट बनीं। 25 साल की हैं। और लोकेश स्टूडेंट हैं।
8वें कंटेस्टेंट नैतिक
नैतिक करण टीवी एक्टर हैं। और उन्हें मुख्य रूप से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। वे ‘बिग बॉस’ 10वें सीजन के आठवें कंटेस्टेंट बने।
9वें कंटेस्टेंट बनीं आकांक्षा
आकांक्षा शर्मा गुड़गांव की रहने वाली हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर से शादी की थी। लेकिन 4 महीने बाद ही शादी से परेशान होकर मायके वापस आ गईं। आकांक्षा के मुताबिक, उन्हें अभी तक तलाक नहीं मिला है और वे जल्दी से जल्दी अपनी पहली शादी से फ्री होना चाहती हैं।
10वें कंटेस्टेंट बने मनु पंजाबी
मनु पंजाबी का पूरा नाम मनोज पंजाबी है। और उनका कहना है कि वे जयपुर के रहने वाले है। और जहां रहते हैं, वहां उन्हें हीरो माना जाता है।
11वें कंटेस्टेंट बने गौरव चोपड़ा
‘उतरन’ में रघुवेंद्र प्रताप राठौर के रोल के लिए पहचाने जाने वाले गौरव एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी पर डांसिंग रियलिटी शोज ‘जरा नचके दिखा’ और ‘नच बलिए 2’ में भी हिस्सा लिया था। वे बिग बॉस 11वें कंटेस्टेंट बनें।
12वीं कंटेस्टेंट बनीं प्रियंका
प्रियंका जग्गा 32 साल की हैं और दिल्ली बेस्ड मार्केटिंग रिक्रूटर हैं। प्रियंका जग्गा ने लव मैरिज की थी। और वे दो बच्चों की मां हैं।
13वें कंटेस्टेंट बने राहुल देव
राहुल बॉलीवुड एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने ‘चैंपियन’ (2000) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ‘आन : मैन एट वर्क’, ‘फाइट क्लब’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी फिल्मों में बतौर विलेन काम कर चुके राहुल ‘देवों के देव महादेव’ में अरुणासुर का रोल कर चुके हैं। यह उनका पहला टीवी शो था।
14वें कंटेस्टेंट बने नवीन
नवीन प्रकाश की उम्र 26 साल है। वे अपने घर के बड़े बेटे हैं। वे बिहार के रहने वाले हैं। पेशे से टीचर हैं और कोलकाता में रहते हैं।
15वीं कंटेस्टेंट अंतरा बिस्वास बनीं
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास शो की 15वीं कंटेस्टेंट बनीं। अंतरा के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में 100 फिल्में की हैं।