फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का कोई सानी नहीं है। 63 साल के होने के बावजूद अनिल काफी यंग और एनर्जेटिक नजर आते हैं। वह आज भी खुद को युवा एक्टर बताते हैं। अब अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने उनकी द्वापर युग से लेकर अभी तक की तस्वीरें शेयर की है जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।
रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अनिल कपूर की चार तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर शेयर किया है। पहली तस्वीर में अनिल काफी युवा नजर आ रहे हैं। अनिल की इस तस्वीर को रिया ने द्वापर युग बताया है। यह तस्वीर फिल्म लम्हे की हो सकती है। फोटों में उनकी मूंछें नजर नहीं आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म झूठ बोले कौआ काटे और सलाम ए इश्क के लिए भी मूंछें हटाई थीं। आखिरी तस्वीर 2020 की है, जिसे अनिल कपूर ने हाल ही में वर्क आउट करने के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
बता दें कि रिया एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने फिल्म वीरे दी वेडिंग को निखिल आडवाणी और एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया था। चारों एक्ट्रेसेस के काम की खूब तारीफ हुई थी।