बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अगले सप्ताह प्लाज्मा डोनेशन कर सकती हैं। क्वॉरंटाइन के 28 दिन घर में गुजारने के बाद वह प्लाज्मा देंगी। वो 6 अप्रैल को पीजीआई से डिस्चार्ज हुई थीं।
कनिका ने कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने का इच्छा जाहिर की थी। इस संबंध में केजीएमयू से संपर्क किया। केजीएमयू प्रशासन ने पैरामेडिकल व टेक्नीशियन को घर भेजकर खून की जरूरी जांच का नमूना एकत्र कराया। करीब 40 तरह की जांचें हुई। जांच में कनिका पूरी तरह से फिट पाई गई हैं। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि कनिका का क्वॉरंटाइनन पूरा होने में दो दिन का वक्त बाकी है।
लिहाजा समय पूरा होने के बाद कनिका ने प्लाज्मा देने की हामी भरी है। केजीएमयू अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह कनिका प्लाज्मा डोनेशन कर सकती हैं। अब तक केजीएमयू में तीन कोरोना विजेता प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इनमें लखनऊ की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला डॉक्टर का प्लाज्मा उरई के डॉक्टर को चढ़ाया गया है।
डॉक्टर की तबीयत स्थिर
केजीएमयू के कोरोना वार्ड में वेंटिलेटर पर भर्ती उरई के डॉक्टर की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि तबीयत में सुधार के बाद वेंटिलेटर के माध्यम से ऑक्सीजन देने की गति को कम किया गया है। डॉक्टर को प्लाज्मा की दो डोज दी जा चुकी है। जरूरत पड़ने पर तीसरी डोज भी जा सकती है। ब्लड प्रेशर, शुगर का स्तर व पल्स में पहले से काफी सुधार है