सप्ताह के व्रत-त्योहार-14 जुलाई से 20 जुलाई तक
14 जुलाई (मंगलवार)- कुमारी पूजा
15 जुलाई (बुधवार)- भद्रा प्रात: 9 बजकर 25 मिनट से रात्रि 10 बजकर 19 मिनट तक।
16- जुलाई(गुरुवार)-कामिका एकादशी व्रत सबका। सूर्य की कर्क संक्रांति।
17 जुलाई-(शुक्रवार)-श्रावण कृष्ण द्वादशी रात्रि 12 बजकर 42 मिनट तक पश्चात त्रयोदशी।
18 जुलाई(शनिवार)-शनि प्रदोष व्रत।
19 जुलाई (रविवार)- श्रावण शिवरात्रि व्रत।
20 जुलाई- (सोमवार)- स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या। हरियाली अमावस्या। श्रावण सोमवार व्रत। दुर्गा पूजा। मेला हरिद्वार। आदि अमावस्या (दक्षिण भारत)। चित्तलगी अमावस्या (उड़ीसा)
इस समय शुरू होगा राहुकाल
कुमारी पूजा। सूर्य । उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। अपराह्न 3 बजे से सायं 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकालम्।
14 जुलाई, मंगलवार,
23 आषाढ़ (सौर) शक 1942, 30 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2077, 22 जिल्काद सन् हिजरी 1441, श्रावण कृष्ण नवमी रात्रि 8 बजकर 25 मिनट तक उपरांत दशमी, अश्वनी नक्षत्र मध्याह्न 2 बजकर 07 मिनट तक तदनंतर भरणी नक्षत्र, धृति योग रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक पश्चात शूल योग, तैतिल करण, चंद्रमा मेष राशि में (दिन-रात)।